युवक फांसी पर झूला, मौत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम नोनेटाचक्क में एक युवक ने अपने कमरे में प्लास्टिक की रस्सी लोहे के कुंदे में डालकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार राजवीर पुत्र लालाराम आदिवासी उम्र 22 वर्ष विगत रात्रि अपनी पत्नि क्रांति के साथ खाना खाकर सो गया था। इसी दौरान राजवीर ने कमरे में लगे एक लोहे के कुंदे पर प्लास्टिक की रस्सी डालकर फांसी लगा ली। कल सुबह जब उसकी पत्नि जागी तो उसका शव फांसी पर लटका मिला। 

जिसकी जानकारी क्रांति ने परिवार के अन्य सदस्यों को दी। बाद में पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया और उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!