जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल के पुत्र की सडक़ दुर्घटना में मौत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल के ज्येष्ठ पुत्र विक्रम सिंह का कल दोपहर एक सडक़ हादसे में घायल होने के बाद कोटा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल के ज्येष्ठ पुत्र विक्रम सिंह कल दोपहर अपनी बाइक से अपने फार्म हाउस पर गए हुए थे और वह फार्म हाउस से वापस अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह बाइक के साथ सडक़ पर गिए गए। 

जिससे उनके सिर में अंदरूनी चोट आ गई और वे बेहोश हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को  लगी तो वह विक्रम को श्योपुर अस्पताल लेकर आए जहां से डॉक्टरों ने उन्हें कोटा रैफर कर दिया और कोटा ले जाते समय रास्ते में विक्रम ने दम तोड़ दिया। 

इस घटना से श्री गिल और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। इससे पूर्व श्री गिल की मां का भी निधन हुआ और वह उस सदमे से अभी उभरे ही नहीं थे कि परिवार में दूसरी घटना घटित हो गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!