बाबा होटल के पास मिला कबाड़ा बीनने बाले का शव

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के रोड़वेज बस स्टेण्ड के अंदर बाबा होटल के पास आज सुबह एक युवक का शव वहां स्थित जीर्णशीर्ण प्याऊ में पड़ी मिली। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक कबाड़ा बीनने का काम करता था और वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। संभवत: बीमारी के चलते ही उसकी मौत हुई हो। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रोडवेज बस स्टेण्ड के अंदर स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने जीर्णशीर्ण पड़ी प्याऊ में एक लाश पड़ी हुई है। जिस पर चादर डला हुआ है इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

जहां पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो वहां संचालित हो रही होटल के संचालक ने पुलिस को बताया कि मृतक जयनारायण सोनी है जो कबाड़ बीनने का काम करता है ओर पिछले कई दिनों वे सह बीमारी के चलते उक्त प्याऊ को अपन अशियाना बनाये हुए था। हो सकता है बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!