अटल आश्रय : बजट लगाया ठिकाने, एक बंद मिला तो दूसरे में कोई मिला ही नहीं

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका द्वारा बेघर और गरीबों के लिए चलाए जा रहे अटल आश्रय केंद्रों की हालत खराब है। नपा द्वारा शहर में दो अटल आश्रय केंद्र चलाए जा रहे हैं और यह दोनों ही केंद्र अव्यवस्थाओं के घेरे में हैं। रविवार को इन दोनों केंद्रोंं का भाजपा पार्षद हरिओम नरवरिया, अभिषेक शर्मा, सुरेंद्र रजक और भाजपा नेता गब्बर परिहार ने निरीक्षण किया तो दोनों केंद्रों में से प्राइवेट बस स्टैंड स्थित केंद्र पर ताला डला मिला जबकि नए बस स्टैंड पर केंद्र पर कोई भी व्यक्ति नहीं मिला।

भाजपा पार्षदों ने बताया कि इन केंद्रों पर गरीब व बेसहारा लोगों को जगह न देने की कई दिनों से शिकायतें आ रही थीं इसके बाद जब वह यहां पहुंचे तो दोनों केंद्र भगवान भरोसे मिले। भाजपा पार्षदों ने बताया कि इन केेंद्रों के संचालन के नाम पर नपा में लाखों का बजट खर्च दिखाया जा रहा है लेकिन इस सरकारी बजट का दुरूपयोग हो रहा है और जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

एनजीओ को पहुंचा जा रहा है फायदा
पुराने प्राइवेट बस स्टैंड पर जब पार्षदगण पहुंचे तो यहां पर केंद्र पर ताला डला मिला। जबकि यहां पर कागजों में नपा द्वारा 24 घंटे पांच कर्मचारी ड्यूटी पर दिखाए जा रहे हैं। पूरा केंद्र गंदगी की चपेट में है। इसी तरह पोहरी बस स्टैंड पर बनाए गए अटल आश्रय केंद्र के संचालन का काम एक एनजीओ चित्रांश वेलफेयर को दिया गया है। इस एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे इस केंद्र पर दिन में ही कोई व्यक्ति नहीं मिला। जबकि रजिस्टर के फर्जीवाड़े में प्रतिदिन 20 से 25 लोग यहां आना बताए जा रहे हैं। इस केंद्र पर गंदे गद्दे और तकिए मिले। जबकि यहां पर एनजीओ को लाखों रुपए का बजट संचालन के लिए नपा द्वारा दिया जा रहा है। 

गरीबों के साथ खिलवाड़
शहर में दो अटल आश्रय केंद्र होने के बाद भी इन केंद्रों का लाभ गरीबों व बेसहारा लोगों को नहीं मिल रहा है। पार्षदगणों ने बताया है कि इन केंद्रों के नाम पर एक एनजीओ को जो लाभ नपा अधिकारी पहुंचा रहे हैं उसकी विधिवत वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत होगी। इसके अलावा खेल मंत्री के सामने भी पूरा मामला रखा जाएगा। 

क्या कहते हैं पार्षदगण 
हमें कई गरीब व बेसहारा लोगों ने बताया कि दोनों अटल आश्रय केंद्र पर लोगों को नहीं ठहरने दिया जाता है और यह केंद्र अव्यवस्थाओं के घेरे में हैं। जब हम यहां पहुंचे तो यहां सारी व्यवस्थाएं फेल थीं। हमने नपा सीएमओ को पूरी बात बताई है। हमारा प्रयास है कि इन केंद्रों का सही संचालन हो और गरीबों को चलाई जा रही योजना का सही लाभ मिले। 
अभिषेक शर्मा
वरिष्ठ पार्षद नपा शिवपुरी
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!