शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के हाथी खाने में स्थिति इंटेलीजेंस अकेडमी कोचिंग में बैठने को लेकर छात्रों में विबाद हो गया। इस विबाद के बाद दोनों छात्रों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस बात की शिकायत एक छात्र ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार हाथी खाने में डॉक्टर उमा जैन के मल्टी में स्थिति इंटेलीजेंस अकेडमी में फरहान पुत्र अमान उल्ला खांन उम्र 22 वर्ष निवासी इमामबाड़ा का दुर्गेश रावत निवासी सिंह निवास से कोचिंग में बैठने को लेकर विबाद हो गया।
इस विबाद के बाद दुर्र्गेश ने अपने साथीयों को बुला लिया और दोनों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में फरहान को आरोपी दुर्गेश रावत, देवा रावत, दिनेश रावत, जीतू नाई और 4 अन्य लोगों ने एकराय होकर फरहान के साथ मारपीट कर डाली।
इस मारपीट में फरहान के सिर में हाथ पैरों में चोटे आई है। इस बात की सूचना कोचिंग के छात्रों ने डायल 100 को दी। जहां पुलिस ने फरहान की रिपोर्ट पर आरोपी दुर्गेश रावत, देवा रावत, दिनेश रावत, जीतू नाई और 4 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 294,323,506,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।