सेवादल कांग्रेस ने मनाई डॉ. हार्डीकर की पुण्यतिथि

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कांग्रेस सेवादल के संस्थापक, महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानी डॉ. स्व. एन.एस.हार्डीकर जी की 42वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी पर श्रृद्धाभाव के साथ मनाई गई। डॉ. हार्डीकर जी के छायाचित्र पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक दादा रामसिंह यादव ने माल्यार्पण कर कहा कि डॉ. हार्डीकर जी महान देभक्त एवं युगपुरूष थे जिन्होंने सेवादल संगठन को देश के कोने-कोने तक स्थापित कर सेवा भावना का अलख जगाया। 

इस अवसर पर सेवादल के मुख्य संगठक अनिल उत्साही ने जिला शिवपुरी के समस्त सेवादल कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि आज के दिन हमें संकल्प, शपथ लेकर करो  या मरो के मूलमंत्र के साथ 2018 में म.प्र. में कांग्रेस की सरकार बनाने एवं इस अंचल के लोकप्रिय नेता श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने के लिये पूरी एकजुटता के साथ मेहनत में जुटना होगा। इसके उपरांत समस्त सेवादल कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। 

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस सेवादल के समस्त साथियों ने डॉ. हार्डीकर जी को अपनी पुष्पांजलि अर्पित की, जिसमें जिला मुख्य संगठक अनिल उत्साही, डॉ. के.एल.राय, अनिल दाऊ, हरी खटीक, राजगिरी गोस्वामी, राजेन्द्र गुप्ता, राजे यादव, जितेन्द्र पाण्डे, पवन शर्मा, धर्मेन्द्र भारद्वाज, सलीम खान, सलीम कुरैी नरवर, डॉ. रामवीर लोधी, ओम जाटव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, श्रीमती कुसुम नामदेव, जसराम धाकड़, आजाद खान, राजे बिहारी पाठक, कालीचरण शर्मा, एनएसयुआई अध्यक्ष पुनीत शर्मा इत्यादि शामिल थे। कार्यक्रम के अंंत मेें आभार प्रर्दशन जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी ने किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!