कलयुगी पुत्र ने बूढ़े मां बाप को पीट कर घर से निकाला, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खतौरा में एक वृद्ध माता पिता ने एक शिकायती आवेदन इंदार थाना पुलिस को दिया। जिसमें बताया कि उसके दोनों पुत्र उनके साथ आए दिन मारपीट करते हैं व उन्हें घर से निकालने के साथ खाने को भी कुछ नहीं देते हैं। वृद्ध माता पिता के शिकायती आवेदन पर पुलिस ने दोनों पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार बिरखा जाटव और उनकी पत्नि शारदा जाटव को उनके पुत्र राजाराम जाटव और राकेश जाटव आए दिन उनके साथ मारपीट करते हैं व उन्हें घर से निकालने के साथ खाने पीने के लिए भी कुछ नहीं देते हैं। दोनों पुत्रों ने पूर्व में भी उनके साथ मारपीट की थी। 

जिस पर पुलिस ने 31.07.17 को भी मारपीट का मामला किया था, लेकिन राजाराम और राकेश के द्वारा उन्हें परेशान किए जाकर लगातार मारपीट करते रहे जिससे व्यथित होकर वृद्ध माता पिता ने अपने पुत्रों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने राजाराम और राकेश के खिलाफ धारा 323, 506, 34 ता.हि. 4, 25 वृद्ध अधिनियम भरण पोषण के तहत मामला दर्ज किया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!