पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम खोड़ में एक बकरी को मारकर खाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार ब्रजमोहन पुत्र सामलिया पाल उम्र 50 वर्ष निवासी खोड़ थाना पोहरी की बकरी अपने घर पर बंधी हुई थी।
तभी विजय बंजारा निवासी नयागांव थाना पोहरी बकरी को चुराकर अपने साथ पोहरी जेल के आगे झिर के नाले के जंगल में ले जाकर मारकर खा गया। इस बात की शिकायत पीडित युवक ने पुलिस थाना पोहरी में की। जहां पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 429 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।