शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के भैसोरा के जंगल में एक वृद्धा की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इस मामले की सूचना गांव के सरपंच ने पुलिस थाना सुभाषपुरा को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पीएम के लिए भिजवाकर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार धंती पत्नी वालू राम बघेल उम्र 70 वर्ष निवासी इमलीपुरा थाना मोहना अपने मायके नौगांव में जन्माष्टमी पर राखी बाधने के लिए गई हुई थी। तभी मायके पक्ष के लोगों ने उक्त महिला को बीते बुधवार को बस में बिठा कर भेज दिया।
जिनका शव शनिवार को भैसोरा के जंगल में मिला है। इसकी सूचना गांव के सरपंच रमेश धाकड़ ने पुलिस ने दी। बताया गया है धंती के सोने व चांदी के गहने भी गायब हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।