पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, एक दर्जन जुआरी दबौचे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस क्षेत्र की लुकवासा पुलिस चौकी द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीन स्थानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए एक दर्जन से अधिक जुआरियों की धरपकड़ की गई है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 8790 रुपए जब्त कर आबकारी जब्त कर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार लुकवासा चौकी प्रभारी सोनम रघुवंशी को बीती रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई क्षेत्र में कई स्थानों पर जुए के फड़ संचालित हो रहे हैं। इसके बाद सोनम रघुवंशी ने अपनी टीम के साथ खरई लुकवासा रोड पर से रमेश जाटव, गणेश राम जाटव, कल्लू जाटव, लक्ष्मी जाटव, गोविन्द जाटव निवासीगण लुकवासा को पकड़ा।

जिनके कब्जे से 530 रुपए नगद जब्त किए, वहीं खरई रोड मंदिर के पास से कल्यान रघुवंशी, किशनलाल, सुभाष धानुक, बलती धानुक, बन्टी धानुक निवासीगण लुकवासा को जुआ खेलते हुए पकड़ा जिनके कब्जे से 500 रुपए जब्त किए, वहीं मीठे कुया के पास आम रास्ता से 11.11 बजे शिवप्रताप रघुवंशी, राजा रघुवंशी,  संजीव रघुवंशी, अनवर खान, अमर बैश्रागी को जुआ खेलते पकड़ा जिनके कब्जे से पुलिस ने 7760 रुपए जब्त किए। पकड़े गए सभी 15 जुआरियों के खिलाफ ने 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैै।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!