प्रवास कर संगठन को मजबूत करेंगे भाजपा पदाधिकारी: शैलेन्द्र बरूआ

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक कार्यालय पर संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी की अध्यक्षता व जिला संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के विशिष्ठ आतिथ्य में संपन्न हुई। सर्व प्रथम बैठक का शुभारंभ भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अम्मा महाराज राजमाता विजयाराजे सिंधिया के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुशील रघुवंशी ने विगत कार्यक्रमों की जानकारी से संभागीय संगठन को अवगत कराया। बैठक में संभागीय संगठन मंत्री श्री बरूआ ने कार्यक्रमों की समीक्षा की व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पदाधिकारियों को संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु निरंतर प्रवास करना चाहिए। क्षेत्र में प्रवास की सूचना पांच दिवस पूर्व संबंधित मंडल अध्यक्षों को करके कार्यक्रम तय करना चाहिए तथा अपने-अपने प्रवास क्षेत्रों में ग्राम केन्द्र व मतदान केन्द्र तक पहुंचकर कार्यकर्ता से सतत संपर्क में रहना चाहिए। 

1 जुलाई से 31 जुलाई तक निर्वाचन द्वारा नव मतदाता जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता को अपने मतदान केन्द्र पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नव मतदाता  मतदाता का नाम मतदान सूची में जुड़वाने का कार्य करें। इसके लिए जिले में प्रभारी भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सोनू बिरथरे को नियुक्त किया गया है। 

इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओमी गुरू द्वारा किया गया। इस जिला बैठक में राज्य मंत्री राजू बाथम, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र बिरथरे, ओमप्रकाश खटीक, धैर्यवर्धन शर्मा,पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन, माखन लाल राठौर, प्रीतम लोधी, लोकपाल लोधी, रामगोपाल चौधरी, हेमंत ओझा, तेजमल सांखला, मंजूला जैन, रिशिका अष्ठाना, राजकुमार खटीक, जगराम सिंह यादव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. राकेश राठौर, अमित भार्गव, हरवीर सिंह चौहान, प्रथ्वीराज सिंह, जगदीश रावत, डॉ. रीता गुप्ता, लक्ष्मी जाटव, सरोज धाकड़, श्रीमती बीनू शर्मा, धनपाल यादव, बलवीर सिंह चौहान, कैलाश कुशवाह, सुभाष जाटव, नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे, दिनेश रावत, केरन सिंह लोधी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!