खेत की कहकर गई किशोरी भाग गई

Updesh Awasthee
0
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र ग्राम टोकनपुर में विगत दिवस खेत पर जाने की कहकर 17 वर्षीय बालिका कहीं लापता हो गई। जिस पर परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुये थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय बालिका 4 जुलाई को सुबह 8 बजे घर से कहकर निकली थी कि वह खेत पर मूंगफली की फसल रखवाने जा रही है। इसके बाद वह घर वापिस नहीं आई। जिसपर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिससे परिजनों को आशंका हुई कि उसका अपरहरण कर लिया है। और उक्त शिकायत परिजन थाने पहुंच गये जहां पुलिस ने बालिका के पिता की शिकायत पर से मामला दर्ज कर लिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!