शिवपुरी में गूंजा 'ऊॅं नम: शिवाय' पंचाक्षरी मंत्र: इंद्र ने किया अभिषेक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज श्रावण मास का पहला दिन है और भगवान शिव की पूजा के लिये इन्द्र देव ने भी पहले सोमवार पर भगवान शिव का आकाशीय जल से अभिषेक किया। वहीं भक्तों ने भी भगवान शिव को बेलपत्र,धतूरा चढ़ा करके पूजा-अर्चना की। वहीं दूध, दही,घी, शहद, गंगाजल से अभिषेक किया। सुबह से ही शहर के प्रसिद्ध सिद्धेश्वर मंदिर पर भक्तों का तांता लगा रहा । और शिव की पूजा के लिये लंबी-लंबी लाईनें लगी रही। ब्रह्ममूर्हत में भगवान शिव का श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात भगवान शिव की महाआरती के साथ ही पूजन प्रारंभ हुआ। 

इस दौरान मंदिर प्रांगण में भारी भीड़ लगी रही। जहां हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगे,जिससे पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सहित गुप्तेश्वर मंदिर, चंद्रमोली मंदिर पर भी भक्तों का तांता लगा रहा। इसी तरह हनुमान मंदिर, नागेश्वर कैला देवी मंदिर को भी श्रावण मास के पूर्व विशेष तरीके से सजाया गया। आज से सिद्धेश्वर मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत की जायेगी। रात्रि में सिद्धेश्वर मेलाग्राउड में स्थित यज्ञशाला में स्थानीय कलाकारों द्वारा कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया दी जायेगी। 

शहर के कई मंदिरों पर भी स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यह सिलसिला लगातार एक माह तक चलेगा। कई स्थानों पर भक्तों द्वारा रूद्र अभिषेक के साथ-साथ महामृत्युंंजय जाप कराये जा रहे हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!