अब कमलागंज के नाले में टहलते दिखे मिस्टर मगरमच्छ, क्षेत्र में दहशत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बारिश शुरू होते ही शहर में मगरमच्छों ने विचरण करना शुरू कर दिया है। अभी कुछ दिन पूर्व अशोका बैटरी वालों के मकान के पास से गुजरे नाले में मगर होने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में भीड एकत्रित हो गई। उसी जगह पर आज दो मगर होने से वहां दहशत का माहौल निर्मित हो गया। भीड़ को देखकर एक मगर पानी में चला गया जबकि दूसरा मगर नाले के किनारे काफी देर तक बैठा रहा। कॉलोनीवासियों ने मगर होने की सूचना वन अमले को दे दी। लेकिन काफी देर तक कोई भी वनकर्मी वहां नहीं पहुंचा।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 12:30 बजे कॉलोनी में रहने वाले दीपक भार्गव और कार्तिक गुप्ता नाले के पास स्थित शिव मंदिर पर पूजन-अर्चन कर रहे थे उसी समय उनकी नजर नाले के किनारे बैठे दो  मगरमच्छों पर पड़ी, जिन्होंने कॉलोनी के अन्य लोगों को वहां बुला लिया। हलचल देखकर एक मगर पानी में चला गया जबकि दूसरा मगर नाले किनारे टूटी पड़ी बाउण्ड्री पर बैठा रहा। 

इस दौरान कॉलोनी वासी भयभीत देखे गये, जिनका कहना था कि बारिश के समय में उक्त नाले में पानी उफान पर रहता है । ऐसी स्थिति में नाले में मगर होने से पानी के साथ मगर बाहर उनके घरों तक पहुंच जाने की संभावनाएं बढ़ जाती है जिससे उनकी जान को हमेशा खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उक्त मगरों को पकडऩे के लिये वन विभाग को निर्देशित किया जाये।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!