किसान स्वाभिमान यात्रा: नपाध्यक्ष शिवहरे ने फूंकी जान, भ्रष्टाचार का फोड़ा मटका

NEWS ROOM
0
कोलारस। तीन दिवसीय किसान स्वाभिमान यात्रा का समापन तीसरे दिन जनपद पंचायत प्रांगड़ में हुआ। जहां कांग्रेस के पदाधिकारियो के साथ करीब 1000 किसान और कार्यकर्ता शामिल हुए और प्रदेश सरकार कि जनविरोधी नीतियो और किसानो पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रदेश सरकार को आड़े हाथो लिया। साथ ही कोलारस में शासकीय कार्यलयो में हो रहे भ्रष्टाचार पर भी अधिकारियो को खूब खरी खोटी सुनाई। 

जिसमें प्रदेश भर में अवैध उत्खनन पर रोक लगने के बाद कोलारस में एक कागज के टुकड़े पर करोड़ो रूपए का रेत घोटाला शामिल है। ऐसे कई गंभीर आरोप कांग्रेसियो ने प्रदेश सरकार और शासकीय कर्मचारियो पर लगाए। और भ्रष्टाचार का मटका एसडीएम कार्यालय के सामने फोड़ा और तेरह सूत्रीय मांग को लेकर राज्यपाल के नाम कोलारस एसडीएम को ज्ञापन सोंपा। 

कांग्रेस की तीन दिवसीय किसान स्वाभिामान यात्रा रैली के रूप में दोपहर 1 बजे कांग्रेस कार्यलय से प्रारम्भ हुई और जगतपुर स्थित जनपद प्रांगड़ पहुंची। रैली में जिसमें कांग्रेस पदाधिकारीयो के साथ करीब 1000 कार्यकर्ताओं और किसान शामिल हुए। जहां कांग्रेस पदाधिकारियो और किसानो ने प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे और प्रदेश सरकार द्वारा किसानो कि हत्या पर कठोर कदम उठाने, किसानो को उनका हक वापस दिलाने, फसल बीमा दिलाने, किसानो का कर्जा मांफ कराने, फर्जी विघुत बिल निरस्त करने, जीएसटी से हो रही परेशाानियो पर प्रदेश सरकार कि जमकर खबर ली साथ ही किसानो पर हो रहे अत्याचार पर विरोध प्रर्दशन किया और कोलारस में चारो तरफ भ्रष्ट अधिकारियो द्वारा किया जा रहे भ्रष्टाचार पर भी जमकर हल्ला बोला।

कांग्रेस हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान नपाध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे अपने सेंकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ शामिल हुए कार्यक्रम में जान डाली नपाध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने अपने उदभोदन में कहा किसानो पर हो रहे हमले और किसानो कि हत्याओ को कतई बर्दास्त नही किया जाएगा। 

हत्या कराने के बाद यह सरकार किसान संदेश यात्रा के रूप में उनके घावो पा मरहम लगा रही है यह निंदनीय है। किसानो कि हत्या पर रोक लगाना सरकार की जिम्मेदारी है। जहां तक किसानो के कर्ज मांफी कि बात है तो जब बड़े उद्योग पतियो का हजारो करोड़ रूपए का कर्जा मांफ हो सकता है। तो किसानो का क्यु नही बल्कि किसानो का हक सबसे पहले है। पहले इस सरकार ने युवाओ से व्यापम के रूप में उनका भविष्य छीन लिया अब किसानो को उनका हक मांगने पर से उनकी जान छीन ली ऐसे मुख्यमंत्री को पर पद से इस्तिफा दे देना चाहिये।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष एवं विधायक रामसिंह यादव, जिला प्रवक्ता हरवीर रघुवंशी, कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष सौहन गौड़, विधायक प्रतिनिधी ओपी भार्गव, कोलारस नपाध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, बदरवास ज.प. उपाध्यक्ष रामवी सिंह यादव, बदरवास नपाउपाध्यक्ष भूपेन्द्र यादव भोले, सीताराम रावत, भरत सिंह चैहान, के.एल, राय, धमेन्द्र जैन, पल्लन, महेन्द्र यादव, सिंधिया फेंस क्लब जिलाध्यक्ष पवन शिवहरे, प्रहलाद यादव, प्रवक्ता रफीक खांन, बलवीर निवौरिया, रामबाबू शिवहरे, जयकिशन केवट, दिलावर हसन, विपिन शर्मा, राजकुमार रजक, शोनू राजावत, गुडडा राव, हैमन्त कुशवाह, हरिओम जाटव आदी कई ब्लॉको के कार्यक्रता सहित सेंकड़ो किसान मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!