प्रह्लाद भारती ने ग्राम आंकुर्सी से किया किसान संदेश यात्रा का शुभारंभ

NEWS ROOM
0


शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में पोहरी विधानसभा क्षेत्र में किसान संदेश यात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती के नेतृत्व में विधानसभा के ग्राम आंकुर्सी से किया गया ।उक्त यात्रा अपने तय कार्यक्रमानुसार निर्धारित समय पर किसान संदेश रथ के साथ ग्राम आंकुर्सी पहुंची। क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती ने किसान संदेश यात्रा में किसानों को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को विस्तृत रूप से बताया। 

विधायक भारती ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है, कृषि सिंचाई का रकवा जो पूर्व की सरकार के समय 7 लाख हेक्टेयर होता था वो आज 30 लाख हेक्टेयर के करीब है तथा आने वाले समय में सिंचाई के रकवे में और अधिक वृद्धि होगी।

आज किसानों को उर्वरक की कोई कमी नहीं है, विद्युत की सप्लाई भी निरंतर हो रही है। पूर्व में कृषकों को 18 प्रतिशत की दर पर कृषि ऋण मिलता था वो आज 10 प्रतिशत की सब्सिडी पर मिल रहा है अर्थात 100 प्रतिशत राशि के बदले 90 प्रतिशत राशि की वापसी पर ऋण उपलब्ध हो रहा है। आज उन्नत किस्म के खाद-बीज की भी कोई कमी नहीं है।

उक्त यात्रा में विधायक भारती के साथ जिला मंत्री पृथ्वीराज सिंह जादौन, पोहरी मण्डल अध्यक्ष हरनारायण कुशवाह, जनपद सदस्य अवतंस जैन, मंडी संचालक हरिशंकर धाकड, हरज्ञान यादव, विश्वम्भर शर्मा, मोहन शर्मा एवं विभिन्न ग्रामों के ग्रामवासी उपस्थित थे।

किसानों की हमदर्द है शिवराज सरकार:रघुवंशी
कोलारस। भाजपा की किसान संदेश यात्रा कोलारस विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के मुख्यातिथ्य एवं यात्रा के संयोजक कोलारस के पूर्व विधायक देवेंद्र, जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप रिझारी जी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष धनपाल सिंह यादव,किसान सन्देश यात्रा के प्रभारी रामेश्वर बिंदल,कोलारस के मंडल अध्यक्ष विपिन खेमरिया, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान शिवपुरी के पूर्व विधयाक वीरेंद्र रघुवंशी युवा मोर्चा के जिलामंत्री गोलू व्यास, जगदीश जादौन, शिवकुमार चौहान, मुकेश रघुवंशी आदि की गरिमामय उपस्तिथि में शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम को शुभारंभ अवसर पर स्थानीय ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुऐ जिलाध्यक्ष श्री रघुवंशी ने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा जो योजनायें किसानों के हित में चलाई जा रही है उस पर प्रकाश डालते हुये कहा कि जब जब प्रदेश हो या देश भाजपा की सरकार बनी है किसानों  और गांब गरीब के हितों की योजनायें बनाकर खेती को लाभ का धंधा बनाने की पूरी कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की शिवराज की हमेशा से ही किसानों की हमदर्द रही है और आगे भी रहेगी। इस मौके पर भाजपा के वीर सिंह सगर,कुलदीप धाकड, दीपक लोधी, विवेक व्यास चौबे, प्रदीप धाकड हरवीर धाकड़,लाला संदीप यादव, गिर्राज जाट आदि लोग शामिल थे प्रथम दिन यह यात्रा कोलारस मण्डल के लगभग आधा दर्जन गांवों में पहुँचेगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!