डॉक्टरो के रूप में आज भी जिंदा है सेवा भाव: पब्लिक हैल्प ग्रुप

NEWS ROOM
0
कोलारस। डॉक्टर दिवस यह दिन डॉक्टर के समर्पण, कार्य के प्रति, निष्ठा, ईमानदारी, लगन को सलाम करने के लिए हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। डॉक्टरी ही एक ऐसा पेशा है जिस पर लोग विश्वास करते हैं इसे बनाये रखने की जिम्मेदारी सभी डॉक्टरों पर है। इसमें कई समस्याऐं भी है और कई सवाल भी है। सवाल भी है डॉक्टरो के साथ कई घटनाऐं भी डॉक्टरो के साथ सामने आई है। जिसका डॉक्टरो ने डटकर सामना किया है। डॉक्टरो के ऐसे ही सेवा भाव के जज्बे को सलाम करते हुए कोलारस समाज सेवी संस्था पब्लिक हैल्प ग्रुप द्वारा चिकित्सक दिवस पर कोलारस शासकीय अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरो को अस्पताल पहुंचकर सम्मानित किया है। 

पब्लिक हैल्प ग्रुप सदस्यो ने डॉ. हरीश आर्य आर्य, डॉ विवेक शर्मा, डॉ सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. आनंद जैन को माला पहनाकर शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही मिठाई खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया गया। पब्लिक हैल्प ग्रुप अध्यक्ष ने डॉक्टरो को जनता का सच्चा सेवक बताया और कहा ऐसे ही डॉक्टरो कि बजह से आज सच्ची सेवा भावना जिंदा है। जिसके बाद सभी ने एक दूसरे के अनुभव शेयर किये। 

इस बीच सभी डॉक्टरो ने पब्लिक हैल्प ग्रुप के कार्यो कि प्रशंसा की और सभी सदस्यो को धन्यवाद दिया। कोलारस अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरो ने कहा कि कोलारस में इतने वर्षो में पहली बार उन्हें सम्मान मिला है। 

सम्मान करने वालो में पब्लिक हैल्प ग्रुप अध्यक्ष धर्मेन्द्र शिवहरे, उपाध्यक्ष संजीव जैन (राजा साहब), गिर्राज गुप्ता (छोटा), पत्रकार इमरान अली, विकास कुशवाह, संजय चिड़ार, अमर काले, रिंकू शिवहरे, सुनील रजक, राजेश खटीक, बबलेश जैन, राजेश भार्गव, सौरभ जैन, चूना ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!