पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर चौकी क्षेत्र के छिरवाहा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से जीजा साले की दर्दनाक मौत हो गई। इस बात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो मृतकों को पीएम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम छिरबाहा मे रहने बाले किसान विशाल लोधी पुत्र भागीरथ लोधी उम्र 42 वर्ष एवं ब्रजलाल लोधी पुत्र पुन्ना लोधी उम्र 45 वर्ष अपने खेत पर काम रहे थे। तभी अचानक से तेज गडगडाट के साथ बारिश प्रारंभ हुई तो दोनो पानी से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।
तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गर्ई जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया है दोनो आपस में जीजा साले थे। और दोनों अपने खेत में काम कर रहे थे। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।