लकड़ी माफिया पर कार्यवाही कराने वाले पत्रकारों को जान से मारने की धमकी

NEWS ROOM
0
कोलारस। तहसील स्तर पर पत्रकारिता करना बेहद मुश्किल काम है क्योंकि पत्रकारों की सुरक्षा संबंधी कोई विशेष कानून नहीं है जिससे नियम विरूद्ध कार्य करने वाले दबंग लोगों के हौंसले बुलंद बने रहते हैं। ऐसा ही एक मामला कोलारस क्षेत्र में प्रकाश में आया है जहां विगत 5 जुलाई की रात्रि पत्रकार संजय चिडार और विकाश कुशवाह को सूचना मिली कि अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन ट्रेक्टर के माध्यम से किया जा रहा है इसके बाद संजय ने उक्त बात की सूचना रेंजर को दी तो वन विभाग की टीम ने वायपास रोड से एक ट्रेक्टर को पकड़ लिया गया। 

जबकि दूसरा ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 33 ए 9952 मौके से भागने में सफल रहा, उक्त ट्रेक्टर ट्रेक्टर मालिक हरिचरण ओझा पुत्र अशोक ओझा निवासी शिवपुरी के नाम पंजीकृत है। पकड़े गए ट्रेक्टर को वन विभाग की टीम ने वन विभाग के कार्यालय पर लाकर रख दिया। इसके बाद हरिचरण संजय के साथी पत्रकार विकास कुशवाह के घर पर रात्रि में ही पहुंचा और उसे गाली गलौंच करते हुए हाथ पैर तोडऩे की धमकी दी। 

इसके बाद हरिचरण ने संजय को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी जिसकी रिकॉर्डिंग भी संजय द्वारा मोबाइल में की गई। घटना के विरोध में दूसरे दिन पत्रकारों ने पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुशील काले के नेतृत्व में एसडीओपी को एक ज्ञापन सौंपकर आरोपी के  खिलाफ कार्यवाही की मांग की, लेकिन 15 दिन गुजर जाने के बाद भी आरोपी के खिलाफ अभी तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है जिससे पत्रकारों में रोष व्याप्त है। 

यहां बताना होगा कि हरीचरण द्वारा लकड़ी का कार्य करता है और वन विभाग के अधिकारियों से सांठगांठ कर लकड़ी का अवैध परिवहन करता है। पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगने हैं कि जब पुलिस द्वारा पत्रकारों को ही सुरक्षा प्रदान नहीं की जा रही है तो आमजन को फिर पुलिस क्या सुरक्षा मुहैया कराती होगी यह अपने आपमें विचार करने बाली बात है
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!