सोशल मीडिया पर फैली अपवाहें : चोटी काटकर तांत्रिक क्रिया करने से फैली दहशत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। प्रदेश के श्योपुर और मुरैना सहित शहरी और ग्रामीण इलाकों में चोटी काटकर तांत्रिक क्रिया करने वाली महिलाओं के आने की अफवाहें अब शिवपुरी जिले में भी फैलनी शुरू हो गईं हैं। जिससे दहशत का माहौल निर्मित हो रहा है। उक्त अफवाह सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न ग्रुपों में चल रही हैं। जिनमे कुछ ऐसे फोटो भी डाले जा रहे हैं जिसमें महिलाओं की चोटी उनके सिर से अलग हैं वहीं उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर त्रिशूल और अन्य तांत्रिक क्रियाओं को दर्शाने वाले चिन्ह नजर आ रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर यह भी बताया जा रहा है कि चोटी काटने के बाद तांत्रिक महिलाएं तंत्र क्रिया करने के बाद वहां से चली जाती हैं और उसके दो तीन दिन बाद पीडि़त महिलाओं की मृत्यु हो जाती है। इस क्रिया में लगभग 300 महिला और पुरूष शामिल हैं जो तंत्र क्रिया कर दहशत फैला रहे हैं। 

ग्रुपों में यह भी अपील की जा रही है कि उक्त मैसेज को झूठा न समझें और मां बहनों को घर के बाहर न सोने दें। क्योंकि यह हादसा उनके साथ भी घटित हो सकता है। आप ज्यादा से ज्यादा इस मैसेज को फैलाये ताकि किसी की जान बच सके। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!