शिवपुरी। शहर के कत्थामिल के सामने स्थित डैली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कॉलोनी में स्थित एक प्लॉट को शौचालय में तब्दील कर लिया है जिससे वहां बदबू फैल रही है। ऐसी स्थिति में कॉलोनी में रहने वाले लोग काफी परेशान हो रहे हैं और इसकी शिकायत उन्होंने नगरपालिका सहित शिक्षा विभाग से की है।
जानकारी के अनुसार स्कूलों में मान्यता नियम के अनुसार साफ सफाई की व्यवस्था के साथ खेल परिसर और शौचालय सहित बच्चों को अन्य सुविधायें मुहैया होनी चाहिए लेकिन स्कूल संचालकों द्वारा मान्यता नियमों के विपरीत स्कूल संचालित किए जा रहे हैं जिस कारण स्कूलों के आसपास रहने वाले लोग काफी परेशान हैं
इसका उदाहरण कत्थामिल के पास संचालित डैली पब्लिक स्कूल है जहां स्कूल का शौचालय गंदा होने के कारण स्कूल में पढऩे वाले बच्चों ने स्कूल के बाहर स्थित एक प्लॉट का शौचालय बना लिया है। जिससे कॉलोनी में बदबू फैल रही है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।