शिवपुरी। अमोलपठा चौकी क्षेत्रांतर्गत आने वाली सोन्हर खदान पर आज सुबह पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वहां अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते एक जेसीबी और एक डंपर जब्त किया है। पूर्व में भी उक्त खदान पर पुलिस ने कार्यवाही कर जेसीबी और डंपर पकड़े थे लेकिन इसके बावजूद कर उत्खननकर्ताओं ने अवैध उत्खनन बंद नहीं किया।
एसडीओपी करैरा अनुराग सुजानिया का कहना है कि उक्त खदान पर प्रतिबंध होने के बावजूद भी वहां दिन प्रतिदिन अवैध उत्खनन की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं जिस पर पुलिस ने कई बार कार्यवाही भी की है इसके बावजूद भी आज सुबह अवैध रेत का उत्खनन किया जा रहा है। जहां से एक जेसीबी और डंपर जब्त किया गया है जो किसी बल्लू सिकरवार के बताए गए हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।