विनेगा में छेड़छाड़ के आरोपी को मैला खिलाया, ये रहा वीडियो

Updesh Awasthee
0
सत्येन्द्र उपाध्याय/शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम विनेगा में एक युवती के परिवारजनों ने मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटा और मैला खिलाया। युवक का कसूर यह था कि उसने सरेराह युवती को प्रपोज कर दिया था। इसी बात को लेकर युवती के परिवारजन एकराय होकर आए और युवक के घर पर हमला बोल दिया। उसे खींचकर बेरहमी से पीटा गया और सबके मैला खिलाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर लिया है लेकिन एफआईआर में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि युवक के साथ यह घिनौनी हरकत भी की गई है। 

जानकारी के अनुसार कल्लू पुत्र हरीसिंह धाकड़ निवासी विनेगा ने बीते रोज गांव की ही सजातीय 19 वर्षीय किशोरी को सरेआम रास्ता रोक कर प्रपोज कर दिया। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने सरेआम युवती का हाथ पकड़ लिया। इस बात की शिकायत किशोरी ने घर पहुंचकर अपने परिजनों से की। परिजन उक्त घटनाक्रम के बाद अपना आपा खो बैठे और एक राय होकर आरोपी मनचने कल्लू के घर पहुंच गए और बेरहमी से पिटाई की। इतने में भी परिजनों का मन नहीं भरा तो परिजन पीडिता को लेकर थाने पहुंच गए। जहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी कल्लू के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

वही इस घटनाक्रम के बाद युवती के परिजनों के हाथों पिटा युवक भी थाने जा पहुंचा और अपनी पिटाई का घटनाक्रम पुलिस को बताया। पुलिस ने आशिक की रिपोर्ट पर आरोपी पप्पू जगदीश पुत्र सुभत सिंह धाकड, सुभत सिंह पुत्र गंगाराम धाकड, भागीरथ पुत्र गंगाराम धाकड, सोनू पुत्र रघुवीर धाकड, रघुवीर पुत्र गंगाराम धाकड और पप्पू धाकड निवासी विनेगा के खिलाफ धारा  294, 323, 506, 34 ताहि केतहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस को यह भी बताया था कि युवती के परिजनों ने उसे मैला खिलाया परंतु पुलिस ने इसका जिक्र एफआईआर में नहीं किया। 
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!