करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम देहरेटा में एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रूपवती पत्नि राजू उम्र 30 वर्ष बीते रोज अपने घर पर अकेली थी।
तभी पड़ौस में रहने वाले कल्यान पुत्र देवजू लोधी ग्राम देहरेठा सूने घर का फायदा उठाकर घर में घुस कर रूपवती के साथ अशलील हरकत करने लगा। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। इस बात की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।