बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम जौराई में बाजार की कहकर निकली महिला घर नहीं लौटी। महिला के घर न आने पर परिजनों ने पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम जौराई में रहने वाली 30 वर्षीय महिला 18 जुलाई को घर से बाजार की कहकर गई। जब काफी देर तक महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, रिश्तेदारी व पड़ोसियों से पूछा लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस थाने में महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।