पुरानी रंजिश के चलते युवक को पीटा, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सरस्वती बाई मंदिर के पास एक युवक ने रंजिश के चलते एक युवक की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। शरीफ पुत्र जरीफ अहमद उम्र 38 वर्ष निवासी सरस्वती बाई मंदिर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मुबारक खान निवासी तलैया मोहल्ला से रंजिश चली आ रही है।

इसी के चलते शुक्रवार को रात करीब 8 बजे आरोपी ने रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। जब महेश को गालियां देने से मना किया तो उसने मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी दी। वहीं बम्हारी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम डोंगरी में शुक्रवार को ऑफीसर गुर्जर, हरिसिंह गुर्जर निवासी डोंगरी ने बलवीर पुत्र हेतमसिंह उम्र 28 वर्ष निवासी डोंगरी की रंजिश के चलते मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी दी।

बदरवास में भोलाराम पुत्र मोकम धाकड़ (25) निवासी अटलपुर की परमाल पुत्र जवाहरलाल धाकड़ निवासी अटलपुर की रास्ता रोककर गाली-गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!