नकली नोट बनाकर ट्रक चालकों को थमा देता था ढ़ाबा संचालक, दबौचा

Updesh Awasthee
0
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र पुलिस ने आज रात को मुखबिर की सूचना पर एक ढ़ाबा संचालक को पुलिस ने नकली नोट छापते हुए दबौच लिया है। यह शातिर बदमाश अपने ढ़ाबे में ही उक्त बारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से नकली नोट बनाने का प्रिंटर और 5 हजार सौ रूपए बरामद कर लिए है। जिसमें नकली 2000,500,100,50 के नोट शामिल है। 

जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग रात 10 बजे पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे को मुखबिर से सूचना मिली कि बदरवास के पास मांगरोल एबी रोड पर स्थिति महावीर ढ़ाबे का संचालक नकली नोट छाप रहा है जिन्हें वह बाजार में खपाने की जुगत में है। जिसपर तत्काल एसडीओपी सुजीत भदौरिया ने गंभींरता से लेतेे हुए ढ़ाबा संचालक रूपेश पुत्र हरीओम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया गया है उक्त आरोपी नकली नोटों को ट्रक चालको को थमा देता था जो नींद में होने के चलते लेकर चले जाते थे। बताया यह भी गया है उक्त आरोपी इन नोटों को पिछले छ: माह से खपा रहा था। जो आज पकड़ा गया है। यह अभी तक लगभग 50 हजार रूपए ट्रक चालकों को थमा चुका है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!