फिजीकल चौकी थाने में कनवड,आईजी ने किया शुंभारभ

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पीएचक्यू के आदेश के बाद आज फिजीकल चौकी को थाने का दर्जा प्राप्त हो गया है। फिजीकल थाने का शुभारंभ ग्वालियर चम्बल संभाग के आईजी अनिल कुमार द्वारा विधिवत पूजा अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर आईजी द्वारा थाना प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार द्वारा उपस्थित जनसमूह से जन चर्चा करते हुए स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की तथा उनकी समस्यायें जानने का प्रयास किया। आईजी अनिल कुमार द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा गया कि नागरिकों को पुलिस से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। 

पुलिस नागरिकों के लिए ही है। पुलिस का कार्य बिना जन सहयोग के पूर्ण नहीं हो सकता। यदि जनता पुलिस का सहयोग करती है तो हम अपराधी तक जल्द ही पहुंच जाते हैं तथा अपराधी सजा दिलाने में कामयाब रहते हैं। आई जी श्री दुबे ने जब जन चर्चा के दौरान एक कक्षा 11 के छात्र पूछा की आप थाने में कैसे आए हैं तो छात्र का कहना था कि हम आपको देखने आए हैं। 

जिस पर पूरे प्रांगण तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। तब आईजी श्री दुबे ने जवाब बहुत अच्छा तत्पश्चात स्थानीय पार्षदों से भी जानकारी चाही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीओपी जीडी शर्मा, टीआई संजय मिश्रा, फिजीकल थाना प्रभारी विकास यादव के साथ दर्जनों पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे। 

जब पुलिस कर्मचारी पाल्ती मारकर फर्श पर बैठे 
फिजीकल थाने के शुभारंभ के अवसर पर जब आईजी अनिल कुमार ने अपने आसपास खड़े पुलिस कर्मियों को देखा तो वे अपने को कुछ असहज महसूस करते हुए बोले कि आप लोग पाल्ती मारकर फर्श पर बैठ जायें। हालांकि पाल्ती मारकर बैठना स्वस्थ्य शरीर का परिचायक है। 

आईजी के आदेश को सुनते ही अधिकांश पुलिस कर्मी फर्श पर पाल्ती मारकर बैठ गए। वहीं पोहरी थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा को पाल्ती मारे बैठा देखा तो आईजी ने उनसे पूछा आपकी उम्र कितनी है। जिस पर श्री शर्मा जवाब देते हुए कहा कि सर 56 वर्ष। तो आईजी ने कहा कि 56 वर्ष में भी आप फिट नजर आ रहे हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!