शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर में ईद के दिन नमाज पढऩे जा रहे एक मुस्लिम युवक ने एक महिला को बुरी नियत से दबोच लिया। इस बात की शिकायत पर गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाली रामवती परिवर्तित नाम सुबह 8 बजे शौच के लिए गांव के बाहर जा रही थी उसी समय एक आरोपी मुबारक खान नमाज पढऩे के लिए जा रहा था। जिसकी महिला को देखकर नियत बिगड़ गई और उसने नमाज छोडक़र महिला को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।
महिला के चीखने पर वहां लोग एकत्रित हो गए जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग गया। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गर्ई औैर देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर आरोपी के घर पहुंच गए इसी बीच पुलिस को गांव में तनाव बढऩे की सूचना प्राप्त हुर्ई तो सिरसौद थाना प्रभारी सुरेश शर्मा दल बल के साथ मौैके पर पहुंचे जिन्होंने ग्रामीणों को समझा कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हो सका।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।