पर्यावरण सरंक्षक का संदेश देने नन्ने मुन्नों ने बनाई आकृतियां

NEWS ROOM
शिवपुरी। वृक्ष हमारे लिए जीवन दाता हैं। पौधों को काटना नहीं बल्कि अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिये पौधे प्रदूषण की तीव्रता को कम करते हैं पौधे जीव जन्तुओं को आक्सीजन प्रदाय करते हैं पौधे धूल को सोखते हैंए पौधे पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखते हैं। ऐसे एक से एक बढक़र संदेशों के साथ नन्हे मुन्नों से पर्यावरण संरक्षण को बनाए रखने हेतु चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से एक से बढक़र आकृतियां प्रदर्शित कीं।

अवसर था पटेल नगर पार्क विकास समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित स्कूली छात्र छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता का। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका शिवपुरी के अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के साथ वार्ड पार्षद पंकज शर्मा महाराजए पार्क संरक्षक अशोक अग्रवालए भूपेन्द्र भटनागर, शिवकुमार शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार अग्रवाल, अरूण श्रीवास्तव, मुन्नालाल शर्मा, शोलू समाधिया सहित अन्य सदस्य, अभिभावक एवं प्रतियोगी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने कहा कि पेड़ पौधे ही प्रकृति के संतुलन को बनाए रखते हैं। निश्चित ही यदि पेड़ पौधे नहीं होंगे तो वायुमण्डल का संतुलन बिगड़ जाएगा और यहां मानव व जीव जन्तुओं का जीवन यापन संभव नहीं होगा। पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए जहां पौधरोपण आवश्यक है तो वहीं उनका लालन पालन भी जरूरी है। उन्होंने अपनी ओर से पटेल नगर पार्क विकास समिति द्वारा बच्चों के संस्कार के लिए किए जा रहे कार्यों को सराहा। कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज बच्चे यहां से यह संकल्प लेकर जाएं कि वे वर्ष में कम से कम एक दिन किसी भी अवसर पर न केवल एक पौधे का रोपण करें। वृक्षारोपण के साथ साथ जलए वायु एवं पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली अन्य बातों को भी ध्यान में रखें तथा उसके बचाव के तरीकों को अपनाएं। इससे पूर्व उन्होंने पटेल नगर पार्क विकास समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। 

ये प्रतिभागी रहे अपने अपने वर्गों में अव्वल
कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो वर्गों कनिष्ठ तथा वरिष्ठ वर्ग में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में निर्णायकों द्वारा दिए गए निर्णय के तहत कनिष्ठ वर्ग में आयुष धाकड़ ने प्रथम, गौरी शर्मा ने द्वितीय तथा वान्या शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में तनु मिश्रा ने प्रथमए गार्गी भारद्वाज ने द्वितीय तथा अनमोल भार्गव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!