पर्यावरण शुद्धि के लिए किए गए वैदिक यज्ञ में दी पूर्णाहुति

शिवपुरी। वैदिक संस्थान द्वारा पर्यावरण शुद्धि एवं अच्छी वर्षा हेतु वैदिक पद्धति से किए गए हवन में कल विभिन्न समाजिक संस्थाओं और शहर वासियों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति दी। यज्ञ में पब्लिक पार्लियामेंट ने भी बढ़चढ कर हिस्सा लिया वहीं शहर की समाजसेवी संस्था मानव वेलफेयर सोसायटी ने भी अपनी भागीदारी निभार्ई और यज्ञ के पश्चात प्रसाद वितरण किया।  

यह यज्ञ 4 मई से कल 5 मई तक दो चरणों में किया गया। जिसमें प्रात: काल और सांयकाल के समय यज्ञ की आहुतियां दी गई। वैदिक पद्धति के द्वारा वैदिक संस्थान कर्ई यज्ञ करा चुकी है और इसी तारतम्य में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण शुद्धि हेतु यज्ञ काराया गया। जिसके प्रथम दिन पब्लिक पार्लियामेंट और वैदिक संस्थान के सदस्यों ने यज्ञ में आहुतियां दी वहीं दूसरे चरण में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। 

कल शाम को पूर्णाहुति के दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक संस्थायें और धार्मिक परिवारों के सदस्यों ने सपत्निक चिंताहरण मंदिर पर पहुंचे और पूर्णाहुति दी। इसके पश्चात यज्ञ का समापन किया गया। समापन के पश्चात वहां मौजूद लोगों को मानव वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने प्रसाद वितरण किया। 

इस दौरान सोसायटी के संयोजक संतोष शिवहरे, राजेश ठाकुर, बीपी पटेरिया, अनुराग जैन, राजेन्द्र राठौर, कमल गुप्ता, विवेक शिवहरे, रवि तिवारी, रामेश्वर राठौर, रविन्द्र झारिया, प्रमोद शर्मा, अंकित सक्सेना, पप्पू भार्ई डेयरी बाले सहित पब्लिक पार्लियामेंट के प्रमोद मिश्रा, उमेश शर्मा, पं. योगेश शर्मा, डॉ. अतुल भार्गव, अतुल शर्मा, हरिवल्लभ मिश्रा हेमू सहित आदि लोग शामिल थे। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!