भाजपा समाचार: किसानो को मल्लमपट्टी करने जिले में भाजपा निकालेगी किसान संदेश यात्रा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। मंदसोर किसान गोली काण्डं के बाद बैकफुट पर आ गई प्रदेश सरकार की छबि सुधारने और किसानो के जख्मों पर मल्लमपट्टी करने का जिम्मा अब सगठंन ने ले लिया है। इसी तारतम्य में शिवपुरी की पांचो विधान सभा में भाजपा किसान संदेश यात्रा निकालेना का निर्णय लिया है। शिवपुरी जिले में यह यात्रा पांचों विधानसभाओं में 30 जून से 9 जुलाई तक विधानसभा के प्रत्येक ग्राम केन्द्र पर पहुंचेगी। इस किसान संदेश यात्रा के जिला प्रभारी पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे व  सहप्रभारी राजू बाथम को नियुक्ति किया गया है। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि किसान संदेश यात्रा में पार्टी के 2013 में भाजपा विधायक प्रत्याशी यात्रा का  नेतृत्व कर मोदी सरकार के तीन वर्ष व शिवराज सरकार के 12 वर्षों में किसानों के हित में लिए गए निर्णय और किसानों के लिए क्रियान्वित योजनाओं के बारे में बतायेंगे। 

केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों के हित में व्यापक योजना बनाकर खेती को लाभ का धंधा बनाने का प्रयास किया है। समर्थन मूल्य पर गेंहू, धान, तुअर, मूंग, उड़द व प्याज खरीदी का सहासिक कदम भाजपा सरकार ने उठाया है। सभी विधानसभाओं में मंडल प्रभारी अपने-अपने मंडल में इस किसान यात्रा के माध्यम से किसानों से संवाद करेंगे। 

यात्रा जिस क्षेत्र में भ्रमण करेगी उन किसानों को तत्कालीन बंटाधारी कांग्रेस सरकार की न कामियों और वर्तमान किसानों के हक में खेती के हित में लगातार कार्य कर रही शिवराज सरकार की उपलब्धियों पर केन्द्रित तुल्नात्मक पत्रक, सामिग्री वितरित की जाएगी। 

इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, राज्य मंत्री राजू बाथम, पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, माखन लाल राठौर, वीरेन्द्र रघुवंशी, देवेन्द्र जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा, प्रीतम लोधी, ओमप्रकाश शर्मा गुरू, बलवीर सिंह चौहान, सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चो के अध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!