अवैध कट्टे के साथ शातिर अपराधी गिरप्तार

NEWS ROOM
0

शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना पुलिस ने एक शातिर अपराधी ​को पकडने में सफलता हाासिल की है। पकडे गए अपराधी से 315 बोर का एक कटटा व 2 जिंदा जिंदा राउण्ड बरामद किये हैं। दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी ने बताया कि बुधवार को जब पुलिस पिछोर तिराहे पर चैकिंग कर रही थी तभी आरोपी भरत पुत्र गुरबचन कंजर उम्र 20 साल निवासी करन कॉलोनी भांडेर रोड़ इंदरगढ़ पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस सक्रियता से उसे गिरप्तार कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा दो जिंदा राउंड मिले हैं।


पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में पिछोर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता कौशल शर्मा की लूट का मुख्य आरोपी रहा जिसको पुलिस ने गिरप्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था और आरोपी न्यायालय से जमानत पर है जो आज एक बार फिर दिनारा क्षेत्र में किसी वारदात की फिराक में था।

आरोपी पर लूट, डकैती, अबैध हथियार रखने के कई मामले शिवपुरी जिले के पिछोर,दिनारा झांसी जिले के रक्सा, ललितपुर,एवं दतिया जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है उक्त आरोपी को गिरप्तार करने में दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी एएसआई कल्याणसिंह कुशवाहा, एएसआई संजय कुमार भगत, आरक्षक दीपेन्द्र गुर्जर, मनीष कुमार, सेवाराम पांडेय, अरबिंद कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रहीं 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!