शिवपुरी। आज हिन्दू उत्सव समिति द्वारा हिन्दुओं के आराध्य देव भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को आज बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर तरफ सिर्फ और सिर्फ लोगो का समुदाय ही दिखाई दे रहा है। सुबह से ही राम मंदिरों पर भक्तों का तांता लगा हुआ है। लोग घरों में धार्र्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ उपवास कर भगवान का जन्मदिन मना रहे हैं। आज शिव की नगरी में सहस्त्र हाथों लाखों लोग भगवान राम का स्वागत कर रहे है।आज एक विशाल और भव्य चल समारोह भक्तों द्वारा निकाला जा रहा है जो भगवान परशुराम चौराहे से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्र्गो से होते हुए काली माता मंदिर पहुंचेगा। जहां महाआरती के साथ यात्रा का समापन होगा। आज निकाले जाने वाले शोभा यात्रा के स्वागत के लिए शहर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।
जगह-जगह भगवा ध्वज लहरा रहे हैं। शोभा यात्रा के मार्र्ग पर विभिन्न स्वागत स्टॉल और स्वागत द्वार बनाए गए हैं। वहीं कर्ई स्थानों पर फूलों की वर्षा करने के लिए मशीनें लगाई गर्ई है जो इस रैली पर पुष्प वर्षा कर रही है। बीते रोज श्रीराम भक्तों ने एक विशाल बाईक रैली निकाली जिसमें बड़ी संख्या में युवा वर्र्ग उपस्थित रहा।
रामनवमीं पर निकाले जाने वाले चल समारोह को लेकर तीन माह पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी। इस दौरान कई बैठकों का भी आयोजन हिन्दु उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। आज निकाले जाने वाले चल समारोह में भगवान राम के विशाल धनुष की झांकी आकर्षण का केन्द्र है। जो लोगो को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रही है।
चल समारोह में सबसे आगे घोड़ों पर सवार युवा हाथों में भगवा ध्वज थामे भगवान की अगुवार्ई कर रहे है उनके पीछे ढोल और तासों पर युवा थिरकते दिखार्ई रहे है। साथी डीजे पर भगवान राम की भजनों पर भक्तगण जमकर झूम रहे है। उनके पीछे हाथों में भगवा ध्वज थामे वार्ईकों पर सवार लोग चल रहे है।
वहीं मनमोहक झांकियां भी आकर्र्षण का केन्द्र बनी हुई है। चल समारोह के सबसे पीछे भगवान राम का विशाल औैर भव्य विमान मौजूद है। जिनके स्वागत में शहर वासी पलक पावड़े बिछाए कर रहे है। यह पहला मौका है। जब रामनवमीं पर इतना विशाल और भव्य जुलूस निकाला गया है।