इंजीनियरों ने प्रशासन की सदबुद्धि के लिए कलेक्ट्रेट के आगे किया सुंदरकाण्ड

शिवपुरी। म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया जो शनिवार को भी जारी रहा। इंजीनियर्स ने कलेक्ट्रोरेट के बाहर तंबू लगाया है और उनका दावा है कि यह लड़ाई आरपार की है और यदि उनकी मांगे नहीं मानी गयीं तो फिर उनका आंदोलन और उग्र होगा। 

इसी क्रम में शनिवार को धरना स्थल पर सदबुद्धि देने के लिए संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। धरना स्थल पर बैठे इंजीनियर्सों ने कहा कि सुन्दर काण्ड के माध्यम से भगवान उन्हें सदबुद्धि दे और वह विकास कार्यो में मुख्य भूमिका निभाने वाले डिप्लोमा इंजीनियर्स की मांगों को पूर्ण करें। तभी यह धरना आंदोलन समाप्त किया जाएगा। 

मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर हरिवल्लभ वर्मा ने बताया कि लंबे समय से शासन से मांगों को हम डिप्लोमा इंजीनियर सरकार से मांगते चले आ रहे है बावजूद इसके अब तक सरकार ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की इस वजह से प्रांत समिति भोपाल के आह्वान पर वह संघ सहित अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है और तब तक वह अपना प्रदर्शन करते रहेंगे जब तक उनकी मांगों को स्वीकारा नहीं जाता। 

इसीलिए यह अनिश्चित कालीन धरना शुरु किया गया है। ग्रेड पे मिल रही 3200 और अन्य राज्यों में 4800 तक इंजीनियर एसोसिएशन के राकेश गोयल, मुकेश जैन और एन के शर्मा ने बताया कि पंजाब में 4800, गुजरात, उत्तराखंड में, 4600, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल, बिहार, सीपीडब्ल्यूडी, छत्तीसगढ, दिल्ली, झारखंड, उत्तरप्रदेश में 4200 का ग्रेड पे है जबकि मध्यप्रदेश में सिर्फ 3200 का ग्रेड पे दिया जा रहा है इसी बात का विरोध है।

धरना स्थल पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष इजी. एचबी वर्मा, एनके शर्मा, पीके सक्सेना, पीएस रघुवंशी, मुकेश जैन, अशोक कुमार गुप्ता, विजय खैमरिया, बृजेश भार्गव, बृजेश श्रीवास्तव, राकेश गोयल, सुधीर अग्रवाल, बीआर शर्मा, आनंद जैन, रविन्द्र जैन, राकेश श्रीवास्तव, राकेश हरिओध, माधवेन्द्र सिंह चौहान, हरेन्द्र सिंह यादव, दीपचंद कुशवा, नीरज खरे, राजेश कुमार जैन, महेन्द्र पक्षवार सहित सभी विभागों के इंजीनियर्स उपस्थित थे। धरना स्थल पर सरपंच-सचिव ने भी अपना समर्थन दिया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!