
जानकारी के अनुसार डॉक्टर शीला पत्नि आर एस कछवाहा उम्र 68 वर्ष निवासी हनुमान कॉलोनी हाल निवासी ठर्रा फार्म हाउस अपने मकान का निर्माण करा रही थी। इस दौरान मकान का काम चल रहा था। डॉक्टर अपने ठर्रा में स्थिति फार्म हाउस पर रह रहे थे।
बीते रोज डॉक्टर अपने नव निर्माणाधीन मकान में एलसीडी लगाकर फार्म पर चले गए। जब लौट कर आकर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। इस बात की शिकायत डॉक्टर ने पुलिस से की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।