बॉयफ्रेड़ के गिफ्टेड मोबाईल से बात करते किशोरी पकड़ी गई तो घर से भाग गई

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम ढला में बीते रोज एक किशोरी अपने घर बालों द्वारा बॉयफ्रेंड का दिया हुआ मोबाईल पकडे जाने पर किशोरी अपने बॉयफ्रेड़ के साथ ही भाग गई। इस बात की शिकायत किशोरी के परिजनों ने सुरवाया थाने में की। जहां पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेड़ के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया हे। 

जानकारी के अनुसार राजवति पुत्री हरीहर जाटव उम्र 16 वर्ष का प्रेम प्रंसग गांव के बंटी सरदार के साथ चल रहा था। बीते रोज बंटी ने अपनी गर्लफ्रेड को मोबाईल गिफ्ट किया। किशोरी गिफ्ट किए हुए मोबाईल से अपने बॉयफ्रेड़ से बात कर रही थी। तभी किशोरी के परिजनों ने देख लिया और किशोरी से मोबाईल छिनाकर किशोरी को डांट दिया। 

यह डांट किशोरी को नागवार गुजरी और किशोरी घर से बिना बताए अपने प्रेमी बंटी सरदार के साथ भाग गई। इस बात की शिकायत किशोरी के परिजनों ने सुरवाया थाने में की। जहां पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!