महिलायें निडर होकर राजनीति में भाग लें: सिंधिया

NEWS ROOM
शिवपुरी ब्यूरो। बीते रोज जिला कांग्रेस की महिला कार्यकारिणी की बैठक क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के आतिथ्य में संपन्न हुए जिसमें बोलते हुए उन्होंने कहा कि महिलायें राजनीति में सक्रियतायें बढ़ाए तथा निडर होकर राजनीति में भाग लें।  

उन्होंने जिलाध्यक्ष पूनम कुलश्रेष्ठ को निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में दस-दस महिला कार्यकर्ता तैयार करें, इसी कार्यक्रम में सिंधिया जी के नेतृत्व में प्रदेश की कमान सौंपने मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से की। इस अवसर पर महिलाओं में शबाना, अंजुम अप्पल, सरीन बेग मिर्जा, शांती पाठक, अर्चना चतुर्वेदी, ऊषा भार्गव, भवूती परिहार, निर्मला राठौर, गिन्नी बाई, सोमवती यादव, ज्योति यादव, रूकमणी शर्मा,  अमिता सक्सेना, कामनी श्रीवास्तव, नीतू उपाध्याय, सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव, शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, मुन्नालाल कुशवाह, हरवीर रघुवंशी, अनिल दाऊ, प्रथ्वी आसपुर, राकेश गुप्ता, नीटू भार्गव, रवि कुलश्रेष्ठ, अब्दुल रफीक अप्पल, अब्दुल खलील, सफदर बेग, राजेन्द्र शर्मा पिंकी, शैलेन्द्र टेडिय़ा निर्भय सरदार उपस्थित थे। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!