रेडलाईट ऐरिया में पुलिस का छापा, ताला लगाकर चल रहा था देह व्यापार

शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के देहात थाना क्षेत्र के ठीक पीछे स्थिति देह व्यापार का अड्डा बने रेडलाईट ऐरिये में पुलिस ने छापा मार कार्यवाही की तो एक कमरे में बाहर से ताला लगाकर देह व्यापार चल रहा था। जिसपर पुलिस ने ताला तोडक़र अंदर देखा तो एक युवक और एक युवती आपत्ति जनक स्थिति में मिले। जिन्हें लेकर पुलिस देहात थाने आई और दोनों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार आज नवागत टीआई देहात थाना प्रभारी सतीश चौहान को मुखबिर से सूचना मिली की थाने के पीछे स्थिति रेड लाईट एरिये में देह व्यापार चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुंची तो देखा कि कमरे का बाहर से ताला लगा हुआ था। पक्की खबर होने पर पुलिस ने ताला तोडक़र देखा तो दतिया निवासी सतेन्द्र बुंदेला उम्र 24 वर्ष और रेडलाईट ऐरिये की जूली उम्र 22 वर्ष आपत्ति जनक स्थिति मेंं मिले।

जिसपर पुलिस ने दोनों को पकडक़र देहात थाने ले आई जहां पुलिस ने दोनों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!