लायसेंसी बंदूक की नोक पर महिला के साथ रेप

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम खांदी में बीते रोज एक युवक ने गांव की ही एक महिला के साथ लायसेंसी बंदूक की नोक पर रेप की बारदात को अंजाम दे डाला। इस बात की शिकायत महिला ने अपने पति से की। जहां महिला का पति महिला को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार साक्षी पत्नि हरवीर तोमर परिवर्तित नाम उम्र 20 वर्ष निवासी खांदी अपने घर पर अकेली थी। तभी गांव का ही आरोपी मानसिंह पुत्र श्रीराम तोमर महिला के सूने घर में बंदूक लेकर आ गया। महिला को अकेला देख आरोपी की नियत बदल गई और महिला को बंदूक की नोक पर कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। 

इतना ही नहीं जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने बंदूक के बट से महिला के साथ मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत महिला ने अपने पति से की। पति महिला को लेकर सुभाषपुरा थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार सहित मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!