गौशाला में पांच गायों की मौत पर बबाल, हिन्दू संघटन करेंगे आंदोलन

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के लुधावली क्षेत्र में संचालित आदर्श गौशाला में बीते रोज भूख-प्यास से पांच गायों की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। यह पूरा घटनाक्रम शहर में सभी की आंखों में धूल झोककर दिया जा रहा था। इस मामले की भनक हिन्दू संघटनों को लगी तो वह गौशाला पहुंचे। जहां गौशाला के संचालक ने हिन्दू संघटनों के लिए गेट खोलना भी मुनासिब नही समझा।

उसके बाद हिन्दू संघटन बाउण्ड्री फांद कर गौशाला मे गए और देखा कि पांच गाय मृत अवस्था में पड़ी हुई है। जिस पर हिन्दू संघटनों ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया। जिस पर प्रशासन ने मृत गायों को पीएम के लिए भिजवा दिया है। बताया गया है मृत गायों को बीते रोज पुलिस ने तैंदुआ थाना क्षेत्र से कट्टू वाहन की गाड़ी  से पकडक़र शिवपुरी भिजवाया था। 

इस पूरे घटनाक्रम के बाद विहिप,शिवसेना,हिन्दू युवा वाहनी और बजरंग दल ने तत्काल कार्यवाही करने और उक्त गायोंं को सुरक्षित करने की मांग की है। बताया गया है इस पूरे मामले के बाद भी 3 और गाय जिंदगी और मौत से झूझ रही है। 

इनका कहना है-
बीते रोज पूरे घटनाक्रम के बाद हमने प्रशासन को उक्त मामले से अवगत करा दिया था। जिसपर प्रशासन ने उक्त गौशाला के संचालन की जि मेदारी स्वंय की बताई। उक्त गौशाला के संचालक को नहीं हटाया गया तो शिवसेना इस मामले में आदोंलन के लिए मजबूर होगी। 
पप्पू शिवहरे,जिला अध्यक्ष शिवसेना

इस संबंध में हमारी उच्च अधिकारीयों से बात हुई है। अगर प्रशासन कार्यवाही नहीं करता तो हम आंदोलन करेंगें। 
शशांक चौहान,संभागीय अध्यक्ष ग्वालियर

शिव सेना और हिंदु वाहिनी को ज्यादा आपत्ति थी। लेकिन जब डॉक्टर आए तो ये लोग लौट गए। हमारे पास पहले से ही घायल और एक्सीडेंटल गोवंश आता है ऐसे में इन लोगों के आरोप निराधार हैं। 
मनोज बजरंगी, गो संवर्धन बोर्ड