भाजपा नेत्री के पति की है पकडी गई नकली घी की फैक्ट्री,पैक होता था ग्वाला घी

शिवपुरी। शायद लगता है कि शिवपुरी की भाजपा नगर मंडल की नेत्रीयो पर कुंडली पर शनि बैठ गया है इससे पूर्व भाजपा की एक नेत्री सेक्स स्कैडंल काण्ड में फंस चुकी थी अब भाजपा की एक और नेत्री के पति की नकली घी फैक्ट्री पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की गई है। 

शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू ब्लॉक क्षेत्र में संचालित एक नकली घी बनाने बाली फैक्ट्री पर सिटी कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री से पुलिस ने लगभग 100 किलो नकली घी सहित घी बनाने का सामान सहित पेंकिग मटेरियल और खाली डिब्बे भी जप्त कर लिये है। 

उक्त पूरे मामले में पहले तो पुलिस पर्देदारी करती रही बाद में मामला मीडिया में आने पर पुलिस ने उक्त मामले का पटाछेप कर दिया। बताया गया है उक्त फैक्ट्री का संचालक भाजपा नेत्री निशा गुप्ता का पति सुनील गुप्ता है। जो कि विगत 10 वर्ष से जिले में नकली घी का कारोबार करता था। और अपनी पत्नि के भाजपा में होने का फायदा लेकर इस गोरख धंधे को संचालित करता था। 

विदित हो कि शहर में बीते कुछ दिनों पूर्व भी शहर के देहात थाना क्षेत्र में भी एक फेक्ट्री पकड़ी हुई थी। इस पूरे मामले में सबसे चौका देने बाला मामला यह है कि पकड़े जाने के बाद भाजपा पार्टी के नेता अब इस महिला को अपना पदाधिकारी मानने से इंकार कर रही है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे का कहना है कि उक्त महिला ने भाजपा से त्याग पत्र पूर्व में दे दिया था। 

बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री पर कोतवाली के टीआई संजय मिश्रा, तहसीलदार नवनीत शर्मा खाद्य निरीक्षक आशूतोष मिश्रा सहित तमाम पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!