दहेज मेें तीन लाख नहीं दिए तो कमलेश को पीटा, मामला दर्ज

बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के बैराड़ कस्बे में ही दहेज लोभी ससुराल जनों ने एक महिला द्वारा दहेज में तीन लाख रूपए नहीं लाने पर महिला के साथ मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत महिला ने अपने मायके में की। मायके बाले महिला को लेकर बैराड़ थाने में पहुंचे। जहां पुलिस ने आरोपी ससुरालजनों पर दहेज प्रताणना का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार कमलेश जाटव पत्नि अजीत जाटव उम्र 24 वर्ष निवासी सिरसौद हाल निवासी हनुमान कॉलोनी शिवपुरी की शादी बैराड़ निवासी अजीत जाटव के साथ 6 वर्ष पूर्व हुई। शादी के बाद तो परिजनों ने महिला को लाड़ प्यार से रखा उसके कुछ दिनों बाद दहेज लोभी महिला को दहेज के लिए प्रताणित करने लगे। बताया गया है इसी बीच कमलेश के यहां दो नन्ने मुन्ने आ गए। 

बच्चों के जन्म के बाद तो दहेजलोभी महिला का पति अजीत , सास वृंदाबाई, देवर हेमंत और ननद सीमा निवासीगण बैराड़ दहेज में 3 लाख रूपए लाने का दबाब बनाने लगे। जब महिला ने दहेज लाने से मना किया तो आरोपीयों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। कमलेश ने बैराड़ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 498ए, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।