पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के मचाकला गांव मेंं बीते रोज एक नव विवाहिता महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। वही महिला के परिजनों ने ससुराल जनों पर प्रताडना का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार किरन पत्नी काशीराम धाकड़ उम्र 26 वर्ष निवासी मचाकला ने शुक्रवार को दोपहर के समय अपने घर पर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर किरण के माता-पिता मौके पर आ गए।
किरण के पिता का आरोप है कि ससुराली उसकी बेटी को परेशान करते थे और इसी प्रताडऩा से त्रस्त होकर उसने फांसी लगाई है। पुलिस द्वारा मामले में विवेचना प्रारंभ कर दी है। विवेचना के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।