कट्टा तान कर 35 हजार सहित गल्ला भी ले गए बदमाश

NEWS ROOM
खनियांधाना। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र में बीत रोज तीन बदमाशो ने खनियांधाना क्षेत्र में एक गल्ला व्यापारी की दुकान में कट्टे की नौक पर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। हांलाकि इस मामले में पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीते दोपहर बीरेन्द्र पुत्र सूरज कुमार जैन उम्र 45 वर्ष खनियाधाना में ही स्थित अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। तभी तीन अज्ञात युवक बाईक पर सबार होकर आए और कट्टे की नोक पर गल्ला ब्यापारी की दुकान से पेटी उठा कर ले गए। 

इस मामले में खनियाधाना थाना प्रभारी जगमोहन सिंह ने बताया है कि उक्त घटना लूट की नहीं है बल्कि चोरी की है। बीरेन्द्र अपनी दुकान को खुली छोडक़र पास ही की दुकान में चला गया था। तभी अज्ञात आरोपी दुकान से गल्ले की पेटी चुरा कर ले गए। इस पेटी में 35 हजार रूपए नगद और एक चांदी का सिक्का,बैंक की पास बुक सहित एटीएम कार्ड भी था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!