गेहूं से भरे ट्रेक्टर में लगी आग,बड़ा हादसा टला

बैराड़। जिले के बैराड़ तहसील के गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम ठेवला में ट्रेक्टर में भरकर खलिहान में ले जा रहे गेहूं से भरी ट्राली में आग की चपेट में आ गई जिससे ट्राली में रखी गेहूं की फसल जलकर खाग हो गई। इस बात की शिकायत फरियादी ने गोवर्धन पुलिस को दी। जहां पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम ठेवला में जगदीश पुत्र गिरवर धाकड़ द्वारा अपने ट्रेक्टर-ट्रॉली में गेहूं की सफल भरकर ले जा रहा था तभी रास्ते में स्थित ट्रांसफार्मर के पास निकलते समय उसका ट्रेक्टर बिजली की चपेट में आ गया जिससे स्पार्किंग होने के कारण ट्रेक्टर की छतरी और सीट में आग लग गई, हालांकि इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!