बर्तन धो रही महिला के साथ अश्लील हरकत

पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम भयावन में रात्रि में अपने ही घर में बर्तन धो रही एक महिला के साथ पडौसी ने ही रहने बाले एक युवक ने अश्लील हरकत को अंजाम दे डाला। इस बात की शिकायत पीडित महिला ने अपने पति से की। पति महिला को लेकर भौंती थाने में पहुंचा। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार दयाबाई पत्नि रामदास लोधी परिवर्तित नाम उम्र 20 वर्ष निवासी भयावन बीती रात्रि अपने घर में बर्तनों को धो रही थी। तभी गांव का ही आरोपी दीपक पुत्र बद्री प्रसाद लोधी आ गया और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला चिल्लाई तो आरोपी मौके से भाग गया। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।