मजदूरी कर लौट रहा युवक कुएं में गिरा, मौत

पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के पोहरी कस्बे में ही एक युवक की कुएं में गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार श्यामसिंह पुत्र लक्ष्मण आदिवासी उम्र 22 वर्ष निवासी मझरा जीगनी थाना छर्च अपने गांव में तिमानी में मजदूरी करने गया हुआ था। 

जब वह मजदूरी कर रात को लौट रहा था, तभी वह कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है युवक शराब पीने का आदी था। और शराब के नशे में रहता था। माना जा रहा है शराब के नशे में ही वह कुएं में जा गिरा।