बाईक पर जा रहे योगी की सडक़ दुर्घटना में मौत, एक गंभीर घायल

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के शारदा सांलवेंट के पास बीती रात्रि ससुराल से लौट रहे एक युवक की बाईक अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिरी। जिससे बाईक चला रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज अमित योगी पुत्र बद्री योगी निवासी सुभाष पार्क के पास पुरानी शिवपुरी अपने रिस्तेदार अनूप योगी के साथ अपनी ससुराल से  कोलारस से अपनी बाईक क्रमांक एम पी 33 एम ए 2371 से लौट रहा था। अचानक शारदा सांलबेंट फैक्ट्री के पास अचानक बाईक अनियत्रिंत होकर पुलिया में जा गिरी। 

जिससे अमित योगी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाईक पर पीछे बैठा रिस्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!