शिवपुरी।अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के भौती थाना क्षेत्र के खोड़ चौकी क्षेत्र में आज दिन दहाडे दो नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे से फायर कर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इस बारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस बात की सूचना लुटे-पिटे व्यापारीयों ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पंकज सोनी पुत्र सुरेश सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी करैरा अपने साथी व्यापारी रसीद खांन के साथ बाईक से खोड़ से करैरा जा रहे थे। तभी खोड़ से सिरसौद रोड़ पर दो नकाब पोश बदमाश जो अपाचे पर थे उन्होने व्यापारी की बाईक को ऑवरटेक कर अपनी बाईक को आगे लगा दिया।
बाईक आगे लगाने के बाद नकाबपोश बदमाशों ने दिन दहाडे कट्टे से हबाई फायर झौंक लूट की बारदात को अंजाम देते हुए व्यापारीयों के बैग को लेकर भाग गए।
बताया गया है इस बैग में डेढ़ किलो चाली के पुराने टूटे जेबर,लगभग 100 ग्राम सोने के जेबर और पचास हजार रूपए नगद थे। यह लूट पांच लाख रूपए के लगभग की मानी जा रही है। घटना के बाद लुटे-पिटे व्यापारी खौड़ चौकी पहुंचे जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों पर लूट का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।